मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। स्थानीय रालोद कार्यालय में बुधवार को जिले के नगर पंचायतों में राष्ट्रीय लोक दल के कोटे से सात सभासद नामित होने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आभार भी जताया। राष्ट्रीय लोक दल के कोटे से बुढाना से कुणाल कुमार, शाहपुर से अभिषेक बालियान, पुरकाजी से वीर सिंह, भोकरहेड़ी से ललित सहरावत, मीरापुर से अभिषेक चौधरी, खतौली से दिमाग सिंह गुर्जर और जानसठ से सुभाष चौधरी को नामित सभासद बनाया गया। इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय लोक दल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है। पार्टी कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में इन सभी नामित सभासदों का फूलमालाओं और मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अजीत राठी...