मेरठ, जुलाई 20 -- एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा चुनाव से पहले एनएच-58 स्थित शोभापुर में पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय बना दिया है। रविवार को नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह गिल और राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जयराज सिंह एवं कुलवंत सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया। किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह गिल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर, युवा और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने वाला दल है। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल निरंतर संगठन विस्तार के साथ जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ा रहा है। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर किसानों की आवाज बुलंद करें कार्यकर्ता: बलजीत गिल क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने क...