लखनऊ, जुलाई 18 -- राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर अनुपम मिश्रा को यूपी में पार्टी की कमान सौंपी गई है। अभी तक रामाशीष राय रालोद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।रालोद के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि यह मनोनयन आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के लिए किया गया है। अनुपम मिश्रा पार्टी की केंद्रीय टीम में लंबे समय से प्रमुख सदस्य रहे हैं। वह राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता, टीएम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक, झारखंड प्रभारी व युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए संचालित सारथी कार्यक्रम जैसी अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक न...