लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा से शुक्रवार को 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण प्रतिशत में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने और 40 प्रतिशत अंक पर परिणाम संशोधित करते हुए नई सूची जारी कराने में मदद मांगी। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्णय को लागू कर ओबीसी अभ्यर्थियों को राहत दिलाई जाए। रालोद के कार्यकारी अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द उनकी मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी से कराएंगे। अभ्यर्थियों को उनका हक दिलाने को उनकी पार्टी पूरी मदद करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...