रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी चुनावी जीत की रणनीति
अमरोहा, सितम्बर 25 -- अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग चुनावी जीत की रणनीति बनाई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। संगठन की मजबूती संग पार्टी नीतियों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कहा कि आने वाले वक्त में रालोद पूरी मजबूती के साथ राजनीतिक फलक पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी। गुरुवार दोपहर शहर में बिजनौर मार्ग पर निशा पैलेस में सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं संग आम लोगों की भीड़ जुटी। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने व आपसी ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.