मथुरा, अप्रैल 24 -- राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को सौंख रोड स्थित बैकुंठ रिसॉर्ट्स पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ जुटना होगा। गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना है और संगठन को और मजबूत बनाना है।पू...