बिजनौर, मई 22 -- बिजनौर/झालू। राष्ट्रीय लोकदल की एक महत्वपूर्ण बैठक कस्बा झालू में एक कार्यकर्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मोहल्ला चौधरियान निवासी मनोज कुमार को राष्ट्रीय लोकदल का झालू नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और सर्वसमाज के हितों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है। पार्टी ने समय-समय पर सर्वसमाज के लोगों को विधायक, सांसद तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचाने क...