बागपत, जनवरी 8 -- बड़ौत। बिजवाड़ा गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की बैठक हुई। जिसमें रालोद के प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा रालोद पार्टी ही सभी वर्गों की सच्ची हितेषी पार्टी हैं। रालोद अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह किसान मजदूरों और नोजवानों के हितों के लिये कार्य कर रहे हैं। बैठक में जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किये। इस दौरान बेद सिंह, राजू तोमर सिरसली, ओमपाल फौजी, रणबीर सिंह, लेखराज प्रधान, मोहनवीर उज्ज्वल, जगपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...