मेरठ, अप्रैल 23 -- ब्लॉक सरूरपुर क्षेत्र के गांव इकड़ी में 25 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक दल की रैली को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी नेताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है, और गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में रालोद के पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने कस्बा हर्रा, करनावल समेत आसपास के कई गांवों का दौरा कर लोगों से संपर्क किया व रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रैली क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने का मंच बनेगी। यह भी पढ़ें- क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेगी जयंत चौधरी की सभा उन्होंने लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा...