रालोद की प्रदेश कार्यकारिणी भंग
मेरठ, जून 10 -- राष्ट्रीय लोकदल ने पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर बाकी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बाकी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा। यह जानकारी पार्टी कार्यालय के सचिव समरपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई थी। बैठक में चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल की वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष को छोड़कर सभी को भंग किया जाता है। यह भी पढ़ें- रालोद एससी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.