सोनभद्र, अगस्त 10 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित युवा राष्ट्रीय लोकदल के कैंप कार्यालय में सोमवार को पार्टी में हुई नई संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ में चंद्रभान सिंह पटेल को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पवन शुक्ला को युवा राष्ट्रीय लोकदल में प्रयागराज क्षेत्र का महासचिव बनाया गया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव राम सेवक सिंह ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे और किसानों, युवाओं तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। यह भी पढ़ें- Nawada News: संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प इस मौके पर युवा रालोद के प्रद...