बिजनौर, मार्च 24 -- चांदपुर। सोमवार को हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम रावटी स्थित एक बैंक्वेट में राष्ट्रीय लोक दल की चांदपुर टीम द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओमपाल कश्यप और मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी रहे है।सभा की अध्यक्षता ओमपाल कश्यप ने की, जबकि संचालन डॉ. विपिन तोमर और अकरम उस्मानी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह की विचारधारा, चौधरी अजित सिंह के संघर्ष और चौधरी जयंत चौधरी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...