बिजनौर, मार्च 25 -- बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय बिजनौर में किसान प्रकोष्ठ की मासिक बैठक हुई। बैठक में पहुंचने पर राष्ट्रीय महासचिव कृष्णपाल राठी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वहीं जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह व नामित पार्षदों को भी फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर विचार करते हुए उनके समाधान के लिए अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम बनाया गया । अध्यक्षता चौधरी राजेंद्र सिंह जंघाला ने तथा संचालन जिला महासचिव सतेंद्र राठी ने किया।राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, लवकुश फौजी , पूनम चौधरी, मास्टर इंद्रमणि ,विजय सिंह चौहान, परितोष चंदेल, धर्मेंद्र सिंह, चौधरी ब्रजवीर सिंह आर्य , नेपाल सिंह, मनोज,प्रधान संजीव कुमार ,त...