मेरठ, जून 17 -- राष्ट्रीय लोकदल एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष संयोग रावत ने लोहियानगर निवासी आर्य देव को एससी-एसटी प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने कहा कि आर्य देव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजीत सिंह के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। इनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विनय प्रधान, दिलप्रीत कोहली, दीपक तोमर, अभिमन्यु ललसाना, अभि सिंघल, संगीता दोहरे, आतिर रिजवी ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...