मेरठ, अप्रैल 4 -- राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन के नेतृत्व में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मौन व्रत किया गया। रालोद कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाकर माल्यार्पण किया और इसके बाद पार्क में ही एक घंटे तक क्षमा याचना करते हुए मौन व्रत किया। प्रतीक जैन ने कहा कि एक दूषित मानसिकता के व्यक्ति द्वारा किसान मजदूरों के मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी से हर कोई आहत है। रालोद कार्यकर्ता और किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष नईम सागर, राजू पार्षद, मोबीन कुरैशी, फुरकान अल्वी, नफीस सैफी, हर्ष सैनी, संदीप गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, शादाब, राजा खान आदि मौजूद रहे।...