गढ़वा, फरवरी 7 -- डंडई। प्रखंड के रारो खेल स्टेडियम में शनिवार को बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काट बल्लेबाजी कर किया। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता ताहिर अंसारी उपस्थित थे। उन्होंने उद्घाटन मैच खेल रही रारो और पचौर टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रारो स्टेडियम निर्माण का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। उद्घाटन मैच में रारो क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। जवाब में पचौर टीम 72 रन पर सिमट गई। रारो टीम ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपप्रमुख प्रतिनिधि रामाशीष प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, नकछेदी...