गिरडीह, फरवरी 25 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के राय तालाब में मंगलवार को मिले सड़े-गले शव की पहचान हो गई है। शव नगर केशवारी निवासी जानकी मंडल का था। इसकी पहचान उनके परिजनों ने लाल टी शर्ट एवं हॉफ पैंट से की। साथ ही शव के पैर में लगे प्लेट एवं नट भी पहचान में मदद की। मृतक का पैर टूटने की वजह से इलाज के क्रम में उसमें प्लेट और नट लगाया गया था। जानकारी के अनुसार इसके गुमशुदा होने का सनहा सितंबर में सरिया थाना में किया गया था। जिसमें इसे मानसिक रूप से कमजोर बताया गया था। लोगों ने आशंका जताई है कि संभवतः मृतक शौच के लिए तालाब की ओर गया होगा। फिर इसी दौरान वह पानी में फंस गया होगा जिसके बाद उसकी मौत हो गई होगी। शव को देखकर ही लग रहा था कि शव बहुत दिनों से तालाब में दबा हुआ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...