मथुरा, अक्टूबर 1 -- बुधवार को जयपुर-बरेली हाइवे पर तिरवाया के निकट तमंचा दिखाकर एक व्यक्ति से दिन दहाड़े सात लाख रुपये लूट लिये गए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना की सूचना से हड़कंप मच गया और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लूट की घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है गोरई निवासी कुलदीप बुधवार की दोपहर महावन तहसील बैनामा के काम से गया था। जयपुर बरेली हाइवे पर तिरवाया गांव के निकट अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उससे सात लाख रुपये लूट लिए। लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। दिन दहाड़े लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया। घटना के संबंध में सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच कर जानकारी की जा रही और च...