मथुरा, अप्रैल 21 -- थाना राया अंतर्गत गांव गुडेरा की ओर खेरे की तरफ सोमवार शाम नील गाय को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चिकित्सकों की मदद से नीलगाय का उपचार करा आरोपियों की तलाश कर रही है। सोमवार शाम करीब चार बजे गांव गुडेरा निवासी पवन, सोनू व छोटू खेरे पर बने ग्राउंड में दौड़ लगाने गये थे। तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। तीनों युवक घटना स्थल की तरफ दौड़े तो उन्होंने वहां से दो युवकों को भागते देखा। इस पर युवकों ने उनको पकड़ने की कोशिश की, तो वे उनकी ओर चाकू फेंक कर भाग गये। यह भी पढ़ें- खेत से 25 किलो मांस बरामद, केस दर्ज युवकों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने पशु चिकित्सक टीम को बुला कर नीलगाय का प्राथमिक उपचार कराया। ग्रामीण पवन ...