रिषिकेष, दिसम्बर 17 -- लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र से रायवाला तक करीब दस डग्गामार बसें दौड़ रही हैं, जबकि इन बसों को लालतप्पड़ से रायवाला रूट पर संचालन की अनुमति नहीं है। आरोप है कि इन बसों के कागजात भी पूरे नहीं हैं। ये बसें सुबह और शाम के समय लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में खड़ी रहती हैं और यहां कार्यरत श्रमिकों को ढोने का काम करती हैं। नियमों को ताक पर रखकर इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। ई-रिक्शा चालक जयवीर पंवार ने बताया कि इन बसों के चलने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। आमदनी न होने के कारण वे ई-रिक्शा की किस्त तक नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अवैध बस संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं ई-रिक्शा संचालक नवीन नौटियाल ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.