रायबरेली, जनवरी 5 -- रायबरेली। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार की टीम ने सोमवार को कई स्थानों पर दबिश दी। इसमें गुरुबख्शगंज के कृष्णपुर ताला व शिवलाहा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई और लगभग 150 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया गया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...