रायबरेली में बारिश से बदला मौसम, फसलों को मिली संजीवनी
रायबरेली, जून 8 -- सरेनी (रायबरेली) संवाददाता । रायबरेली में सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ बरसात होने से भयंकर गर्मी में लोगों को राहत मिली है । जायद की फसले भी लह लहा उठी है । आज सुबह करीब नौ बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ बरसात होने लगी इससे तापमान गिर गया और भयंकर गर्मी में लोगों ने राहत की सांस ली । बरसात से कद्दू तरोई भिंडी उड़द मूंग की फसलों में जान आ गई है । नमी और पछुवा हवा से सब्जियों का उत्पादन बढ़ सकता है। तेज हवा से आम की फसल को आंशिक नुकसान भी हुआ है। पेड़ में लगे कच्चे आम गिर गए हैं । इस संबंध मे पलटी खेड़ा गांव के जय कृष्ण शुक्ला सरेनी के गुड्डू सिंह आदि का कहना है कि इस बरसात से गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है गर्मी में और इजाफा हो जाएगा एक-दो दिन मौसम में नमी बनी रह सकती है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.