संवाददाता, मई 15 -- रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शारदा नहर में दो पुरुषों और एक महिला के शव बहते हुए दिखाई दिए। घटना मलपुर गांव के पास की है, जहां ग्रामीणों ने नहर में शव उतराते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों की सूचना पर बछरावां और शिवगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव अर्धनग्न अवस्था में मिले हैं और काफी पुराने प्रतीत हो रहे हैं। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब दस दिन पुराने हो सकते हैं।रायबरेली की नहर में मिले 3 शव मृतकों में एक पुरुष की उम्र लगभग 50 वर्ष, दूसरे की करीब 40 ...