रायबरेली, अप्रैल 15 -- परशदेपुर (रायबरेली)। रायबरेली-प्रतापगढ़ बॉर्डर पर बुधवार सुबह-सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से चली गोलीबारी में एक बदमाश जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने लूट के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नसीराबाद क्षेत्र में 11 अप्रैल 2026 को महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ रायबरेली-प्रतापगढ़ बॉर्डर पर नसीरपुर नहर के पास हुई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अफजल उर्फ गोरखा पुत्र नसीर निवासी जालिम का पुरवा मजरे बाबूपुर थाना जामो जनपद अमेठी, गुड्डू उर्फ रिजवान पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी तारापुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली और मुकीम उर्फ मोदी पुत्र श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.