रायबरेली, जनवरी 5 -- महाराजगंज। क्षेत्र की तपोस्थली श्री ब्रह्मचारी जी महाराज की कुटी पर आज मंगलवार से चार दिवसीय मेला शुरू होगा। श्री पुजारी अशोक कुमार मिश्रा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू चौधरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मेले में रामलीला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से आवाहन किया है कि वह मंगलवार को हवन पूजन कार्यक्रम में पहुंचकर जीवन को सफल बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...