भदोही, जनवरी 31 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में चल रहे महर्षि आज़ाद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला बांदा और रायबरेली के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बांदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायबरेली को 82 रनों से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में रायबरेली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांदा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बांदा की ओर से राहुल राज ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। वहीं आशीष रत्नम ने 36 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को...