लखनऊ, मार्च 13 -- रायबरेली संवाददाता। जलालपुर धई और खजूरी में शुक्रवार को होली मनाई गई । लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग से सराबोर कर दिया। यहां होली के दिन शोक मनाया जाता है। इसके पीछे ऐतिहासिक कारण है लोग बताते हैं कि जलालपुर धई रियासत थी। कभी वहां पर धईसेन नाम के राजा का शासन था। उसके नाम से जलालपुर धई रियासत का शासन चलता था। उसी रियासत पर मुगल शासक सैयद जमालुद्दीन की नजर थी। उसे पता चला कि होली के दिन राजा अपनी प्रजा के साथ होली खेलते हैं। इस दिन राजा धईसेन अपने पास कोई अस्त्र-शस्त्र नहीं रखते हैं। इसी का फायदा उठाकर जमालुद्दीन ने होली के दिन धईसेन और उसकी प्रजा पर आक्रमण कर दिया। राजा धईसेन और उसके निहत्थे सैनिक लड़ते हुए राजा धईसेन वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस घटना को हुए कई दशक बीत गए। होली के दिन जलालपुर धई गांव में शोक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.