सीतापुर, जून 22 -- राही (रायबरेली) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के मुंशीगंज स्थित राणा बेनी माधव बख्श सिंह पार्क में 'मातृभूमि सेवा मिशन' के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय विशेष योग शिविर का आज विधिवत समापन हुआ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम की गरिमा मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सिविल जज स्वप्निल पाण्डेय ने बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सिविल जज स्वप्निल पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कन्याओं ने चंदन का टीका लगाकर सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।योग यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : स्वस्थ आयु के लिए योग का रहा उत्सवी नजारा महोत्सव के समापन दिवस पर मातृभ...