लखनऊ, अक्टूबर 5 -- UP Police Transfer: यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर लगातार तबादले पर तबादले कर रही है। बीते दिनों बड़े स्तर पर आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों का तबादला किया जा चुका है। सोमवार को एक बार फिर योगी सरकार ने पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस चलाई। इनमें लखीमपुर खीरी, रायबरेली और बरेली जिले के अपर पुलिस अधीक्षकों को तबादला कर दिया। हालांकि दो अफसरों का ट्रांसफर तुरंत निरस्त भी कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी तबादला लिस्ट के अनुसार खीरी के एएसपी पूर्वी रहे पवन गौतम को एएसपी रायबरेली, रायबरेली एएसपी रहे आलोक सिंह को एएसपी कासगंज, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक रहे संतोष कुमार को एएसपी उत्तरी बरेली बनाया है। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड र...