मिर्जापुर, जून 11 -- मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली के कोल्हड़ गांव में पालतू कुत्ते को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार जेल भेज दिया है। आरोपी के रायफल की लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई पुलिस ने शुरु कर दी है। देहात कोतवाली के कोल्हड़ गांव निवासी अजय कुमार मंगलवार की रात अपने कुत्ते को टहलाने निकले थे। पालतू कुत्ते ने पड़ोसी दीनानाथ को पूर्व में काट लिया था। तभी से दोनों के बीच तनातनी थी। इसी को लेकर रात पड़ोसी दीनानाथ ने घर से अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर आए और फायरिंग कर दी। रायफल से निकली गोली अजय के कुत्ते की टांग में जाकर लग गई। यह भी पढ़ें- पालतू कुत्ते को गोली मारने के मामले में लाइसेंस होगा निरस्त जिससे कुत्ता जख्मी हो गया। अजय का कहना हैकि फायरिंग में वह बाल बाल बच गया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी दीनानाथ के...