रिषिकेष, अप्रैल 22 -- हंसूवाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी ग्राम सत्तीवाला, डोईवाला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शस्त्र अधिनियम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी के पास रायफल कहां आई, इसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...