रायफल शूटर संगीता व प्रतीक्षा इंडिया टीम ट्रायल में साधेंगी निशाना
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भोपाल की डॉ. एमपी शूटिंग रेंज में हुई 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग रायफल प्रतियोगिता में शहर की संगीता और प्रतीक्षा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर इंडिया टीम के ट्रायल में जगह बना ली है। द परफेक्ट रायफल शूटिंग अकादमी की रायफल शूटर संगीता सिंह ने 630.2 अंक और प्रतीक्षा पाल ने 621.1 अंक प्राप्त कर इंडिया टीम ट्रायल का टिकट प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में साधे गए अचूक लक्ष्य के चलते संगीता सिंह प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ रायफल शूटर में शुमार हो गई हैं। शूटिंग कोच अमर निगम ने बताया कि इंडिया टीम ट्रायल में संगीता और प्रतीक्षा का चयन होना गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- खेल : इलावेनिल को हराकर सोनम ने जीता स्वर्ण पदक वहीं, दिल्ली के न्यू करणी सिंह शूटिंग रेंज में केएसएस एयर पिस्टल के जूनियर वर्ग में केशव सोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.