बांदा, मार्च 12 -- बांदा संवाददाता। शहर के रायफल क्लब मैदान में प्राइवेट प्रदर्शनी लगाए जाने की अनुमति को निरस्त करने की मांग कई गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर की है। समाजसेवी व खिलाड़ी लल्लू खां, राजेश कुमार, आशुतोष राणा, बृजेश सोनी आदि ने जिलाधिकारी को पत्र दिया है। बताया कि रायफल क्लब खेल मैदान में ग्रीष्मकाल में बोर्ड परीक्षा के बाद समर कैंपों के माध्यम से विभिन्न खेलों हाकी, कबड्डी, वालीबाल, क्रिकेट, फुटबाल का अभ्यास खिलाड़ी करते हैं। साथ ही सेना में अग्निवीर भर्ती को शारीरिक, मानसिक विकास को युवा सुबह आकर तैयारी करते हैं। खिलाड़ी व समाजसेवियों ने रायफल क्लब मैदान में किसी भी प्रदर्शनी आदि की अनुमति न देने की मांग की है। इस दौरान इंद्रजीत सिंह, अबरार, फारुकी, राजेंद्र अवस्थी आदि रहे।-खिलाड़ियों व समाजसेवियों ने डीएम को सौंप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.