रायफल की बट से पीटने का आरोप, चार पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जून 29 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र के टिकली मोहल्ले में रविवार को रिश्तेदार के घर आए एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पहले युवक को बहुत नेता बनता है कहकर गालियां दी गईं और विरोध करने पर रायफल की बट व लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमले में युवक के हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदारों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से आधा तोला सोने की चेन भी गायब हो गई। रोजा थाना क्षेत्र के लोधीपुर निवासी उवैस की तहरीर पर पुलिस ने मनसूब खान, गौस खान, साद खान तथा एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.