बदायूं, मार्च 21 -- सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड के बाद आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार को लेकर नई चर्चाएं सामने आ रही हैं। ताऊ राकेश सिंह के नाम रायफल लाइसेंस होने की बात कही जा रही है, जबकि तहेरे भाई अभय प्रताप की कमर में रिवॉल्वर लगी फोटो वायरल होने से कई सवाल उठ रहे हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव के एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद अब आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार को लेकर हथियारों की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि परिवार में केवल एक लाइसेंसी हथियार ताऊ राकेश सिंह के नाम पर है, लेकिन इसके बावजूद अन्य सदस्यों के पास भी हथियार होने की बातें सामने आ रही हैं। तहेरे भाई अभय प्रताप की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी कमर पर रिवॉल्वर लगाए नजर आ रहा है। इस फोटो के सामन...