बांदा, मई 21 -- बांदा। रायपुर से सूटकेस में गांजा लाकर बेचने वाले दो तस्करों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी रायपुर से गांजा खरीद कर ट्रेनों से यात्रा करके लाते हैं, फिर उन्हें फुटकर जनपद व कानपुर में बेचते हैं। कुल 3.75 लाख की कीमत का गांजा बरामद किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी शेरे आलम खान ने बताया कि उन्होंने हमराही सिपाही प्रारूप कुमार, अंकित कुमार व आरपीएफ एएसआई विनय कुमार, सिपाही तेज सिंह के साथ 20 मई को गांजा तस्कर 19 वर्षीय प्रियम कुमार पुत्र राकेश निवासी 119/414 दर्शन पुरवा थाना फजलगंज जिला कानपुर नगर, 26 वर्षीय विनय मिश्रा निवासी भेलसा थाना साढ़ जिला कानपुर नगर को बांदा रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पीछे मंडल सहायक अभियन्ता कार्यालय के पास से ग...