देहरादून, अगस्त 22 -- ​देहरादून। प्रमुख संवाददाता मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले रायपुर और मसूरी रेंज के रिहायशी व जंगल से सटे इलाकों में इन दिनों हाथियों की आमद तेजी से बढ़ गई है। हाथी कॉरिडोर से गुजरते हुए गजराजों के झुंड सौड़ा सरोली, भोपालपानी, केशरवाला और मालदेवता जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।​मामले की गंभीरता को देखते हुए मसूरी वन प्रभाग के उप वन संरक्षक (डीएफओ) डी०पी० बलूनी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय स्टाफ की आपात बैठक हुई। इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मानव सुरक्षा सुनिश्चित करने और हाथियों क...