सहारनपुर, मई 21 -- सरसावा। पेयजल योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 8, वार्ड संख्या 15 तथा आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या को देखते हुए रायपुर रोड समिति के पास नए समर्सिबल का शुभारंभ किया गया। गुरुवार को नगर पालिका प्रतिनिधि एवं सभासद पति राजू पवार ने फीता काटकर समर्सिबल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समर्सिबल शुरू होने से वार्ड नंबर 8 और 15 के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से पानी की बर्बादी न करने और जल संरक्षण का ध्यान रखने की अपील की।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि नगर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इस यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जलसंकट से जूझ रही बड़ी आबादी, बढ़ रहा आक्रोश अवसर पर सभासद अनिल कुमार, इमरान मंसूरी, अयूब अंसारी, अनुज कांबोज, सोनू शर्मा, रफीक...