सोनभद्र, जनवरी 4 -- सोनभद्र। छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में छह से आठ जनवरी तक पूरे देश के तीरंदाजों का जमावड़ा होगा। जिसमें जिले के ग्राम पंचायत सुकृत के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षक संजय सिंह के सुपुत्र राजवीर सिंह का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राजीव सिंह डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल राबर्ट्सगंज में कक्षा नौ के छात्र हैं। वह साढ़े छह साल की उम्र से ही कोच की निगरानी में विशिष्ट स्टेडियम राबर्ट्सगंज में निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन राष्ट्रीय व चार राज्य स्तर की प्रतियोगिता में मेडल दिए हैं। इनके चयन पर डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक, एशियन तीरंदाजी कोच विश्वास शर्मा व ओलंपियन कोच सुमंगला शर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी समीम अहमद व जिला तीरंदाजी संघ सोनभद्र सचिव बलराम कृष्ण या...