रायपुर, जुलाई 19 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित एक मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बैटरी कारोबारी साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम की डिटेल रिपोर्ट मिलने और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे साजिद अली कुछ देर के लिए कमरे से बाहर निकला था। वह वॉशरूम जाने के बाद दोबारा घर के भीतर चला गया और इसके बाद बाहर नहीं निकला। जांच एजेंसियों का अनुमान है कि परिवार के 4 ...