देहरादून, अगस्त 23 -- देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बीएलओ-2 की एक अहम बैठक आयोजित की गई। महेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आने वाली जमीनी चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने कार्यकर्ताओं से पूरी गंभीरता के साथ दायित्व निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं का सजग रहना जरूरी है। सह-प्रभारी सुशांत बोरा ने भी बीएलओ-2 से क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से सीधा समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। इस मौके पर रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, अजबपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय उनियाल, बीएलए-1 सतेंद्र पंवार और पूर्व पार्षद नरेश ...