बदायूं, मई 3 -- रायपुर बुजुर्ग में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में तीन मई को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी डॉ. सौरभ चौहान की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार समारोह का आयोजन रघुनाथ जी मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी दीपक चौहान उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- मेधा का किया गया सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...