देहरादून, अप्रैल 8 -- देहरादून। मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत रायपुर रेंज में आरक्षित वन क्षेत्रों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. उदय गौड़ के नेतृत्व में लाडपुर एवं रिंग रोड स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में चला । अभियान के दौरान वन क्षेत्र में फैले प्लास्टिक एवं अन्य कूड़ा-करकट का व्यापक स्तर पर संग्रहण कर उसका निस्तारण किया गया। इस अवसर पर डॉ. गौड़ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आरक्षित वन क्षेत्रों में प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें। उन्होंने कहा कि वन केवल पेड़-पौधों का समूह नहीं, बल्कि जीवनदायिनी प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा हम सभी का दायित्व है।उन्होंने नागरिकों से अपने घरों के कूड़े को गीला एवं सूखा अलग-अलग करने तथा नगर निगम की कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.