काशीपुर, मार्च 9 -- जसपुर, संवाददाता। ग्राम प्रधानों की बैठक में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्तियों का निर्णय लिया गया। पर्ची मतदान के माध्यम से ग्राम रायपुर के प्रधान दिलशाद शाह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि पतरामपुर के प्रधान हरिओम सिंह राठौर को महामंत्री बनाया गया। सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में प्रधानों ने एक स्वर में ग्राम प्रधान संघ का गठन करने पर सहमति व्यक्त की। अध्यक्ष पद के लिए रायपुर के प्रधान दिलशाद शाह और प्रधान बढ़ियोंवाला रंजीत सिंह ने दावेदारी पेश की। इसमें दिलशाद शाह का नाम चयनित हुआ। वहीं रंजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रधान मुरलीवाला अनुज कुमार, प्रधान भरतपुर अंकुर, प्रधान रामनगर वन जितेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, हरिओम सुधा कोषाध्यक्ष, शबाना परवीन सचिव, सुमन मीडिया प्रभारी बनाया गय...