संभल, दिसम्बर 11 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर कला में बीती रात चोरों ने एक हलवाई की दुकान को निशाना बनाते हुए नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर पीछे की ओर से दुकान की दीवार में कूमल लगाकर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये की नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह तब चला जब ग्रामीणों ने दुकान की टूटी दीवार देखकर दुकानदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव निवासी दुकानदार अरुण राघव मौके पर पहुंचे और दुकान का हाल देख दंग रह गए। अरुण ने बताया कि वह बुधवार रात रोज की तरह दुकान बंद करके घर गया था, लेकिन सुबह पहुंचने पर गल्ले से नकदी समेत बनी हुई मिठाई और अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में पीछे की ओर दीवार में कूमल लगाकर अंदर घुसे और पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी ...