रायबरेली, फरवरी 28 -- रायबरेली। रायन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान दिवस उत्साह से मनाया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, पृथ्वी की परतें, विद्युत परिपथ, सोलर लाइट कार तथा अनेक नवाचारपूर्ण विषयों पर आकर्षक कार्यशील (वर्किंग) और प्रदर्शनी मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अपूर्वा सोनी एवं रेहाना खान ने कहा कि छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला। छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार पुरस्कृत किया गया। 3-डी मॉडल श्रेणी में सान्वी प्रथम, आर्ना द्वितीय और विहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद कार्यशील मॉडल श्रेणी में शिवेंद्र प्रथम, वर्णिका द्वितीय, आदम्य और शाश्वत तृतीय रहे। सभी वि...