शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। रायन इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में "सेव अर्थ, सेव फ्यूचर" थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्रों ने पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी बच्चों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल मनीषा शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में आज मनाया जाएगा पृथ्वी दिवस अंत में सभी ने पृ...