चम्पावत, मार्च 1 -- लोहाघाट में रायनगर चौड़ी में लोगों ने खड़ी होली का गायन किया। होल्यारों की टीम ने घर-घर जाकर होली गायन किया। पूरन जोशी के नेतृत्व में पुरुषों और महिलाओं ने देवालय मंदिर में होली का गायन किया। शिव की जटा गंभीरवा में गंगा समायों रे... तुम विग्ध हरो महाराज होली के दिन में आदि होलियों का गायन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जानकी राय, रंगकर्मी भैरव दत्त राय, नरेश राय, नाथू राम राय, हरीश कापड़ी, गणेश दत्त राय, नीरज राय, जितेंद्र राय, पूरन राय, राहुल राय, करन राय आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...