गुमला, अप्रैल 17 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड में शुक्रवार को शिक्षक संघ के तत्वावधान में पुराना शंख घाट मांझाटोली में प्रखंड स्तरीय सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में वर्षों तक योगदान देने वाले कुल 27 शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुई। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक न केवल शिक्षा देने का कार्य करते रहे,बल्कि समाज के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके समर्पण,अनुशासन और सेवा भावना से आने वाली पीढ़ियां निरंतर प्रेरणा लेती रहेंगी। समारोह के दौरान सभी शिक्षकों को शॉल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई शिक्षको...