रायडीह में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत
गुमला, अगस्त 2 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के लोरो डाड़टोली गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर बजरंग सिंह की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार शनिवार रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात करीब 11 बजे बजरंग सिंह ने अपनी मां सुमित्रा देवी को बताया कि उसे कुट काट लिया है। परिजनों ने तत्काल उसकी जांच की,लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Balia News: सर्पदंश से किशोरी की मौत वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.